CG स्वामी आत्मानंद विद्यालय में निकली सीधी भर्ती

SWAMI ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023:- जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा आधार पर विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इस हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। अब 05 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में कला, विज्ञान, गणित (अंग्रेजी माध्यम) और अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) के शिक्षकों के रिक्त पद पर संविदा भर्ती की जाएगी।

रिक्‍त पदों की जानकारी (Post Name) :–

  • व्याख्याता
  • शिक्षक
  • प्रधान पाठक
  • सहायक शिक्षक
  • व्यायाम शिक्षक
  • ग्रंथपाल
  • सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
  • लेखापाल/सहायक ग्रेड-II
  • सहायक ग्रेड-III
  • भृत्य
  • चौकीदार

इसी प्रकार महंत जगन्नाथदास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी में कला, अंग्रेजी, प्रयोगशाला (भौतिक) (अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षक व सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, चौकीदार और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया में अंग्रेजी, जीव विज्ञान के व्याख्याता, कला, अंग्रेजी, विज्ञान के शिक्षक, कला और विज्ञान के सहायक शिक्षक एवं चौकीदार के रिक्त पद पर भी संविदा भर्ती की जाएगी।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मंगेली में आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

 | 

Back to top button
error: Content is protected !!